All Filmi

';

Friday, July 12, 2019

Hritik Roshan Super 30 Movie Reviews

 Super 30 मूवी रिव्यु  


रितिक रोशन की फिल्म Super 30 रिलीज हो चुकी हैं। फ़िल्म की कहानी आनंद कुमार, जो की बिहार के गणितज्ञ हैं के जीवन पर आधारित हैं। रितिक रोशन नेे फ़िल्म में आनंद की भूमिका अदा की है । फिल्म की कहानी में आनंद कुमार के संघर्ष को दिखाया गया हैं कि किस तरह पैसों के अभाव में आनंद अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाते हैं। आनंद कुमार की गणित में काफी इंटरेस्ट होता हैं और एक दिन आनंद का कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एडमिशन ही जाता हैं, परंतु पैसों के अभाव के कारण उसका यह सपना अधूरा रह जाता हैं और इसी कारण से उनके पिता के मृत्यु हो जाती हैं । आनंद को अपने परिवार को चलाने के लिए पापड़ बेचने पड़ते हैं।


इसी बीच आनंद की मुलाकात किसी से होती हैं और वह उसे अपनी कोचिंग सेन्टर में पढ़ाने का ऑफर देते हैं।  कुछ समय कोचिंग में पढ़ाने के बाद आनंद को अहसास होता हैं कि दुनिया मे ऐसे लाखों करोड़ों बच्चे हैं जो पैसो के अभाव के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाते हैं और यही से उनका जीवन एक नया मोड़ लेता हैं और 30 गरीब बच्चों को वे फ्री में कोचिंग दे कर IIT की परीक्षा में पास करवाते हैं।

एक्टिंग की बात करे तो रितिक के परफॉरमेंस बड़ी जबरदस्त हैं। साथ ही बाकी सभी कलाकारों ने बखूबी अपना किरदार निभाया हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म में एजुकेशन मिनिस्टर के रूप में नज़र आते हैं। मृणाल का रोल छोटा सा हैं लेकिन मृणाल ने अपने रोल के साथ न्याय किया हैं।   



Share:

Sonakashi Sinha in tough situation, Police visit her huouse in Mumbai

सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची यू पी  पुलिस, लगा धोखाधड़ी का आरोप। 


बॉलीवुड के जानी पहचानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर पड़ी मुसीबत।  मुरादाबाद के इवेंट आर्गेनाइजर ने सोनाक्षी पर लगाया धोखाधड़ी का केस। सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी को सितम्बर 2018 में एक इवेंट पर परफॉर्म करना था। लेकिन वे इवेंट पर नहीं पहुंची थी।  इसके लिए उन्हें 24 लाख दिए गए थे। इसके बाद आर्गेनाइजर द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी हैं।  

केस की करवाई करते हुए मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने गुरुवार को उनके घर जुहू पर  पहुंची।  लेकिन उस समय सोनाक्षी सिन्हा के घर पर न होने की वजह से सोनाक्षी से बातचीत नहीं हो पायी। खबरों की माने तो पुलिस शुक्रवार को सोनाक्षी के घर एक बार फिर जाने वाली हैं।  वही एक्ट्रेस के मैनजमेंट ने कहा हैं की यह सभी आरोप गलत हैं, इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं हैं।  ये एक्ट्रेस की इमेज को ख़राब करने के लिए किया जा रहा हैं।  

सोनाक्षी के फिल्मों के बात करे तो, 2 अगस्त को उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज़ होने जा रही हैं। सोनाक्षी कई फिल्मो में नज़र आने वाली हैं।  फिलहाल  एक्ट्रेस सलमान खान के साथ दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो की अगले साल रिलीज़ होगी।  इसके साथ वे मंगल मिशन में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं।    


Share:

Blog Archive

Support