कबीर सिंह फिल्म टीज़र आउट
photo shared by shahid kapoor on twitter |
कबीर सिंह फिल्म का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया हैं। फिल्म के टीज़र के शुरुवात में शाहिद कपूर को एक बेस्ट मेडिकल स्टूडेंट किसी शख़्स द्वारा बताया जा रहा हैं। वह कहता हैं - यह डॉ कबीर राज सिंह हैं। यह एक बेहतरीन शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से स्नातक करने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक हैं। साथ में शाहिद कपूर को सिगरेट सुलगाते, शराब लेते और गाली गलोच करते हुए दिखाया गया हैं।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं। फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म टी -सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज द्वारा प्रोडूस की जा रही रही हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और कायरा अडवाणी की अहम् भूमिका हैं। फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज़ होने जा रही हैं।