All Filmi

';

Friday, July 12, 2019

Sonakashi Sinha in tough situation, Police visit her huouse in Mumbai

सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची यू पी  पुलिस, लगा धोखाधड़ी का आरोप। 


बॉलीवुड के जानी पहचानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर पड़ी मुसीबत।  मुरादाबाद के इवेंट आर्गेनाइजर ने सोनाक्षी पर लगाया धोखाधड़ी का केस। सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी को सितम्बर 2018 में एक इवेंट पर परफॉर्म करना था। लेकिन वे इवेंट पर नहीं पहुंची थी।  इसके लिए उन्हें 24 लाख दिए गए थे। इसके बाद आर्गेनाइजर द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी हैं।  

केस की करवाई करते हुए मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी सिन्हा का बयान लेने गुरुवार को उनके घर जुहू पर  पहुंची।  लेकिन उस समय सोनाक्षी सिन्हा के घर पर न होने की वजह से सोनाक्षी से बातचीत नहीं हो पायी। खबरों की माने तो पुलिस शुक्रवार को सोनाक्षी के घर एक बार फिर जाने वाली हैं।  वही एक्ट्रेस के मैनजमेंट ने कहा हैं की यह सभी आरोप गलत हैं, इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं हैं।  ये एक्ट्रेस की इमेज को ख़राब करने के लिए किया जा रहा हैं।  

सोनाक्षी के फिल्मों के बात करे तो, 2 अगस्त को उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज़ होने जा रही हैं। सोनाक्षी कई फिल्मो में नज़र आने वाली हैं।  फिलहाल  एक्ट्रेस सलमान खान के साथ दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो की अगले साल रिलीज़ होगी।  इसके साथ वे मंगल मिशन में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं।    


Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Support