सांड की आँख : तापसी और भूमि का नया अवतार
सांड की आँख का फर्स्ट पोस्टर्स रिलीज़ कर दिया गया हैं। पोस्टर में तापसी और भूमि का नज़र आया उम्र दराज़ रूप। हाथ में बंदूक लिए तापसी और भूमि निभाएगी दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर का अभिनय, जिन्हें शूटर दादी भी कहा जाता हैं। फिल्म की कहानी जोहरी गांव में रहने वाली दो महिलाओ पर आधारित हैं। जिन्हें 60 साल की उम्र में 700 मैडल जीते।
फिल्म को तुषार हिरननंदानी द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं। फिल्म को प्रोडूस अनुराग कश्यप और निधि परमार द्वारा किया गया हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज़ की जायेगी। तापसी पन्नू, भूमि पडनेकर के साथ प्रकाश झा और विक्की काद्यान भी फिल्म में अहम् भूमिका में नज़र आएंगे।
तापसी पन्नू की पहचान एक बेहतरीन कलाकारों में जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग को काफी सराया जाता हैं। इससे पहले भी वे काफी हिट फिल्में कर चुकी हैं। इससे पहले तापसी बदला मूवी में नज़र आयी थी। जो सुपरहिट रही हैं। अब देखना हैं कि तापसी की यह फिल्म "सांड की आँख" बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती हैं। बात करे भूमि पडनेकर की तो भूमि इससे पहले सोनचिड़िया में नज़र आयी थी।