All Filmi

';

Tuesday, April 30, 2019

Sardar Udham Singh : First look of Vicky Kaushal out

सरदार उधम सिंह फिल्म विक्की कौशल फर्स्ट लुक आउट 

Sardar Udham Singh : First look of Vicky Kaushal out, Sardar Udham Singh
सरदार उधम सिंह बायोपिक 

सरदार उधम सिंह फिल्म में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया हैं। विक्की अपने इस लुक में काफी गंभीर नज़र आ रहे हैं।  यह फिल्म 2020 में रिलीज़ होनी वाली हैं।  फिल्म को डायरेक्ट शूजित सिरकार द्वारा किया जा रहा हैं और फिल्म को प्रोडूस रोनी लहिरी और शील कुमार कर रहे हैं।  फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म की शूटिंग रूस में की जा रही हैं।

तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिए सरदार उधम सिंह बायोपिक में भूमिका निभा रहे विक्की कौशल के लुक को शेयर किया हैं।

सरदार उधम सिंह की बात करे तो वह एक फ्रीडम फाइटर थे, जिन्होंने माइकल ओ ड्वायर की हत्या की थी।  क्योकि माइकल ओ ड्वायर जलियावाला बाग़ कांड के लिए जिम्मेदार था। बाद में उधम सिंह को माइकल ओ ड्वायर की हत्या करने के लिए 31 जुलाई, 1940 को फांसी दी गयी थी।

विक्की कौशल इससे पहले उरी फिल्म में नज़र आये थे, जिसमें विक्की ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का रोल अदा किया था,  फिल्म सुपरहिट रही उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।


Share:

Bharat Film Chashni Song Teaser out today - Salman and Katrina Kaif look made of each other in the Chashni Song

भारत फिल्म के चाशनी गाने का टीज़र हुआ आउट 


सलमान खान द्वारा सोशल मीडिया में चाशनी गाने के टीज़र को रिलीज़ कर दिया गया हैं।  चाशनी सांग का टीज़र सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है,  गाने में सलमान और कैटरीना के केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं।  गाने को कब रिलीज़ किया जायेगा इसका खुलासा अभी नहीं किया गया हैं।  इससे पहले भारत फिल्म का स्लो मोशन गाना रिलीज़ किया गया था,  जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी डांस करते नज़र आयी थी और इस गाने को काफी पसंद किया गया था। 

भारत फिल्म ईद के दिन 5 जून, 2019 को रिलीज़ किया जा रहा हैं।  फिल्म के डायरेक्टर अली अबाज ज़फर हैं और फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री और निखिल नामित द्वारा प्रोडूस किया गया हैं।  फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 


Share:

Monday, April 29, 2019

Mardaani 2 : Rani Mukerji New Look out

मर्दानी 2 (2019) अपकमिंग फिल्म, रेलसिंग डेट, कास्ट & क्रू 

Mardaani 2 : Rani Mukerji New Look out , Mardaani 2 (2019)
मर्दानी 2 

रानी मुख़र्जी के नई फिल्म मर्दानी 2 का नया लुक आया सामने।  तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिये रानी मुखर्जी के आने वाली फिल्म मर्दानी 2 नया लुक शेयर किया।  रानी का नया लुक एक पुलिस ऑफिसर का हैं।  यह फिल्म मर्दानी का सीक्वल हैं, जो 2014 में रिलीज़ हुई थी।  उसमे रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय, एक मुंबई पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। जिसमें वे मुंबई क्राइम ब्रांच में काम करते हुए चाट्रैफिकिंग को एक्सपोज़ करती हैं। 

मर्दानी 2 फिल्म 2019 में रिलीज़ होनी वाली थ्रिलर मूवी है, फिल्म के डायरेक्टर गोपी पुरथ्रान हैं और फिल्म को प्रोडूस आदित्य चोपड़ा द्वारा किया जा रहा हैं।  फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा  विक्रम सिंह चौहान, राजेश शर्मा और श्रुति बापना की भूमिका भी नज़र आएगी। 

डायरेक्टर : गोपी  पुरथ्रान 
प्रोडूसर : आदित्य चोपड़ा 
फिल्म : थ्रिलर 

कास्ट 
रानी मुखर्जी, विक्रम सिंह चौहान, राजेश शर्मा और श्रुति बापना 

Share:

Pagalpanti an upcoming movie, releasing date, cast and crew

पागलपंती (2019) अपकमिंग मूवी 



पागलपंती (2019) में रिलीज़ होनी वाली रोमांटिक/कॉमेडी फिल्म हैं।  फिल्म के डायरेक्टर अनीज़ बज़मी  है और फिल्म को प्रोडूस भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा हैं।  फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलेना डिसूज़ा, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला की भूमिका देखने को मिलेगी।  फिल्म 22 नवंबर, 2019 को रिलीज़ होने जा रही है 

रिलीज़ डेट : 22 नवंबर, 2019 
डायरेक्टर : अनीज़ बज़मी 
प्रोडूसर : भूषण कुमार 
फिल्म : रोमांटिक/कॉमेडी 

कास्ट 

अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलेना डिसूज़ा, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला
Share:

Laaxmi Bomb an upcoming movie, releasing date, cast and crew

लक्ष्मी बम (2020)



लक्ष्मी बम (2020) में रिलीज़ होनी वाली हिंदी हॉरर  कॉमेडी मूवी हैं।  यह फिल्म तमिल फिल्म कंचना 2 का हिंदी रीमेक हैं।  फिल्म के डायरेक्टर राघवा लॉरेन्स और प्रोडूसर शबीना खान और तुषार कपूर हैं।  अक्षय कुमार, कायरा अडवाणी और आर माधवन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  

रिलीज़ डेट : 
डायरेक्टर : राघवा लॉरेन्स 
प्रोडूसर : शबीना खान और तुषार कपूर 
फिल्म : हॉरर/कॉमेडी 

कास्ट 
अक्षय कुमार, कायरा अडवाणी, आर माधवन 
Share:

Good News (2019) movie gets a new releasing date

अक्षय कुमार और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' को मिली नई रिलीज़ डेट 




अक्षय कुमार और करीना कपूर के आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ की रिलीज़ डेट को बदल दिया गया हैं।  पहले फिल्म सितम्बर में रिलीज़ होनी थी, अब यह फिल्म सिनेमाहॉल में 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ की जाएगी।  अक्षय और करीना के साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कायरा अडवाणी की भूमिका भी नज़र आएगी। एक बार फिर से करीना और अक्षय की जोड़ी को एक साथ देखा जायेगा।  इससे पहले करीना, अक्षय कुमार के  साथ कम्बख्त इश्क़ में नज़र आयी थी।  दिलजीत दोसांझ की आखिरी रिलीज़ सूरमा थी।  दिलजीत गुड न्यूज़ फिल्म के अलावा कृति सनोन के साथ अर्जुन पटिआला फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं।  कायरा अडवाणी गुड न्यूज़ के अलावा शाहिद कपूर के साथ आने वाली फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

करन जोहर ने फिल्म की रिलीज़ डेट के बदलाव को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा हैं : 
Delivering #GoodNews for a good year ahead! See you 27th December! 

गुड न्यूज़ एक कॉमेडी/ड्रामा फिल्म हैं।  फिल्म राज मेहता द्वारा डायरेक्ट और करन जोहर, अक्षय कुमार  द्वारा प्रोडूस की जा रही हैं।  
Share:

Friday, April 26, 2019

Bond 25 an upcoming movie, releasing date, cast and crew, trailer

Bond 25 (2020) an Upcoming Movie

Bond 25
Bond 25 (2020)

"बॉन्ड 25" 2020 में रिलीज़ होने वाली थ्रिलर मूवी  हैं।  फिल्म के डायरेक्टर कैरी जोजी फुकुनागा हैं और फिल्म को प्रोडूस बारबरा ब्रोकोली, माइकल जी विल्सन कर रहे हैं।  फिल्म की शूटिंग 28 अप्रैल, 2019 को शुरू की जाएगी और फिल्म 10 अप्रैल, 2020 में भारत में रिलीज़ होगी।

रिलीज़ डेट : 10 अप्रैल, 2020 
डायरेक्टर :  कैरी जोजी फुकुनागा
प्रोडूसर :  बारबरा ब्रोकोली, माइकल जी विल्सन
फिल्म : थ्रिलर 

कास्ट
एना डी अरामस, रामी मालेक,  डैनियल क्रेग, ली सेडॉक्स, नाओमी हैरिस,  जेफरी राइट, लशाना लिंच, रोरी किन्नर, डाली बेन्सललाह, राल्फ फिएनेस, बेन व्हिस्वा, डेविड डेंसिक, बिली मैग्यूसेन



Share:

Thursday, April 25, 2019

Ali Ali Song : Blank Movie, releasing date, song, cast, crew, songs, trailer, teaser

अली अली गाना : ब्लेंक फिल्म का नया गाना अली अली हुआ रिलीज़, गाने में नज़र आए अक्षय कुमार और करन  कपाडिया 


ब्लेंक फिल्म का नया  गाना "अली अली " रिलीज़ हो चुका हैं।  गाने में नज़र आए अक्षय कुमार और करन कपाडिया।  गाने को बी प्राक और आरको ने आवाज़ दी हैं और लिरिक्स आरको और एडिप सिंह के हैं।  


अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ब्लेंक फिल्म के नए गाने को रिलीज़ किया हैं : -

ब्लैंक मूवी का निर्देशन बेहजाद खंबाटा द्वारा किया गया है और फिल्म को प्रोडूस डॉ श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी, टोनी डिसूजा और विशाल राणा द्वारा किया गया  है।  फिल्म की कहानी आतंकवादी से जुडी हैं।  करण कपाड़िया  जो की फिल्म में एक आतंकवाद की भूमिका निभा रहा हैं,  वह एक मानव बम और एक दुर्घटना में उसकी याददाश्त खो जाती है, जबकि सनी देओल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा है।  फिल्म मैं सनी देओल और करन कपाडिया की अहम भूमिका हैं।  फिल्म  3 मई, 2019 को रिलीज़ होने वाली है।

कास्ट 
सनी देओल (एसएस दीवान), करण कपाड़िया (हनीफ), इशिता दत्ता (हुस्ना), करनवीर वर्मा (रोहित), जमील खान (मकसूद)


Share:

Wednesday, April 24, 2019

Bharat Slow Motion Song release

भारत स्लो मोशन सांग  : सलमान खान की फिल्म "भारत" का  फर्स्ट सांग "स्लो मोशन " रिलीज़ हो गया है। 

सलमान खान की आने वाली फिल्म "भारत" का सांग स्लो मोशन  रिलीज़ कर दिया गया हैं।  गाने को सलमान खान और दिशा पटानी पर फिल्माया गया हैं ।  गाने को आवाज़ विशाल और शेखर ,नक्शअज़ीज़ और श्रेया घोषाल ने दी हैं। गाने के लिरिक्स इरशद कामिल के हैं।  गाने के शुरुवात में सलमान खान कहते हैं,  दौर था 1964 का, दौर था ग्रेट रशियन सर्कस का, और वक़्त था हमारी रंगीन जवानी का। गाने के शुरुवात में सलमान और दिशा स्टंट करते हुए भी नज़र आये।  सलमान खान ने ट्विटर के जरिए गाने को रिलीज़ करते हुए लिखा हैं : 

आज डूब जाऊं तेरी आँखों के  ओशन में, 'स्लो मोशन' में ! 






भारत फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज़ किया गया था।  जिसमें सलमान खान के 1947 से लेकर 2010 तक के समय को दिखाया गया था।  भारत फिल्म 5 जून, 2019 यानि ईद के दिन रिलीज़ होने वाली हैं।  फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा, सुनील ग्रोवर और तब्बू नज़र आएगी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर हैं और फिल्म को प्रोडूस  सलमान खान, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री द्वारा किया जा रहा हैं।


Share:

Mumbai Dilli Di Kudiyaan - Student of the Year 2 Second song, Fail to fulfill the expectations of the Audience

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 "मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां" गाने को नहीं किया जा रहा पसंद।


स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 का "मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां" गाना रिलीज़ कर दिया गया हैं।  गाने को ट्रेडिशनल लुक देते हुए इसे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाण्डेय और तारा सुतरिया पर फिल्माया गया हैं। गाने को आवाज़ देव नेगी, पायल देव और विशाल डडलानी ने दी हैं और म्यूजिक विशाल और शेखर द्वारा कंपोज़ किया गया हैं।  गाने के लिरिक्स वायु के हैं।

करन जौहर ने अपने ट्वीटर में इस गाने को शेयर करते हुए लिखा हैं -  Here to raise the temperature! #mumbaidillidikudiyaan out now




स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 का  फर्स्ट सांग  "दी जवानी सांग" को काफी पसंद किया गया था।  यह गाना  1972 में आयी जवानी दीवानी फिल्म का "ये जवानी है दीवानी" का रीमिक्स गाना था। जो अनन्या पाण्डेय, तारा सुतरिआ और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया हैं।  वही फिल्म के दूसरे गाने "मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां" को दर्शोकों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा हैं।

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 फिल्म 10 मई को रिलीज़ होने वाली हैं।  फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा हैं और फिल्म को प्रोडूस हीरो यश जोहर, करन जोहर और अपूर्वा मेहता ने किया हैं।  फिल्म सस्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर का सीक्वल हैं। 

रिलीज़ डेट : 10 मई, 2019
डायरेक्टर : पुनीत मल्होत्रा
प्रोडूसर : हीरो यश जोहर, करन जोहर और अपूर्वा मेहता
फिल्म : ड्रामा/एक्शन/रोमांस

कास्ट

टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाण्डेय, तारा सुतरिया,  फरीदा जलाल हिमांश कोहली, , सना सईद, उल्का गुप्ता, अदित्या सील, करन टैकर, गुरदीप कोहली, अभिषेक बजाज, समीर सोनी, मनोज पाहवा, अरु वर्मा, रोहित रॉय 
Share:

Varun Dhawan and Sara Ali Khan to begin shooting for film Coolie No. 1 in August

वरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही नज़र आएंगे फिल्म कुली नंबर 1 में।


सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी जल्द ही नज़र आयेगी कॉमेडी फिल्म कुली नंबर 1 में।  यह फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक होगा।  जो 1995 में रिलीज़ हुई थी, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।  फिल्म में  गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को देखा गया था।  कुली नंबर 1 के रीमेक को डायरेक्ट डेविड धवन करेंगे और इसको प्रोडूस वाशु भागनानी द्वारा किया जायेगा।  तरन आदर्श ने  इस बात को कन्फर्म करते हुए ट्वीट किया हैं :

यह आधिकारिक है ... 25 वर्षों के बाद, डेविड धवन और वाशु भगनानी ने अपनी कालातीत कॉमेडी कुली नंबर 1 ... स्टार्स वरुण धवन और सारा अली खान... शूट अगस्त 2019 से शुरू होगा ... कुली नंबर 1 डेविड धवन और वरुण का अगला सहयोग सुपर सफल जुडवा 2 के बाद। 

फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी ।  सारा अली खान ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुवात अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से की थी।  उसके बाद वे साम्बा फिल्म में रनवीर सिंह के साथ नज़र आई।  यह सारा की तीसरी फिल्म हैं,  जिसमें सारा अली खान और वरुण धवन को साथ देखा जायेगा।  वरुण धवन की हाल में ही आई फिल्म कलंक रिलीज़ हुई हैं, फिलहाल वरुण धवन रेमो डिसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में व्यस्त हैं और दूसरी ओर सारा अली खान इम्तिहाज़ अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म में सारा और कार्तिक आर्यन एक साथ नज़रआएंगे।   


Share:

Monday, April 22, 2019

Bharat trailer release : Salman Khan, Katrina Kaif

भारत ट्रेलर रिलीज़ : ट्रेलर में नज़र आए सलमान खान के कई सारे लुक 


सलमान खान की आने वाली फिल्म "भारत" का आज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं।  इससे पहले सलमान खान ने भारत के अलग अलग पोस्टर रिलीज़ किए थे।  जिसे काफी पसंद किया गया था।  फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान के अलग अलग लुक को दिखाया गया हैं और साथ ही गानों को भी फिल्माया गया हैं।  फिल्म के ट्रेलर में 1945 से लेकर 2010 तक के समय को दिखाया गया हैं।  जिसमें रोमांस, परिवार, दर्द सभी को दिखाया गया हैं।  फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करते हुए कैटरिना कैफ नज़र आयेंगी। 

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिया फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा हैं : - 
'जर्नी ऑफ़ ए मैन एंड नेशन टुगेदर '  #भारत ट्रेलर आउट नाउ 

फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा, सुनील ग्रोवर और तब्बू नज़र आएगी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर हैं और फिल्म को प्रोडूस  सलमान खान, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री   द्वारा किया जा रहा हैं।  फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज़ हो रही हैं।  
Share:

Sunday, April 21, 2019

De De Pyar De Song "Tu Mila To Haina Song Release

दे दे प्यार दे गाना "तू मिला तो हैना" रिलीज़ 


दे दे प्यार दे  फिल्म गाना  "तू मिला तो हैना" आज रिलीज़ कर दिया गया हैं। यह अजय देवगन और रकुल प्रीत पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना हैं।  गाने को अरिजीत सिंह ने गाया हैं और इसे अमाल मलिक द्वारा कंपोज्ड किया गया हैं।  गाने के लिरिक्स कुनाल वर्मा ने दिए हैं।  

अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए गाने को रिलीज़ करते हुए लिखा हैं :-

#तू मिला तो हैना देखके बताओ अच्छा लगा तो हैना !

अजय देवगन और रकुल प्रीत पर फिल्माया यह गाना बेहद ही शानदार और रोमांटिक हैं। गाने के बोल हैं - मैंने खवाबों में तुम्हारा नूर देखा हैं, दिल ने भी तो तुमको जरूर देखा हैं। 

दे दे प्यार दे एक ड्रामा रोमांटिक फिल्म हैं, जो 17 मई, 2019 को रिलीज़ होने वाली हैं।  फिल्म को अकिव अली ने डायरेक्ट किया हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन द्वारा प्रोडूस किया गया हैं।  तब्बू, अजय देवगन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म की कहानी एक बड़े उम्र के आदमी को अपनी से 20 साल छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता हैं, पर आधारित हैं।  

Share:

Thursday, April 18, 2019

"The Jawani Song" " Student of the Year 2

"दी जवानी सांग" स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 सांग 


स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 का "दी जवानी सांग" रिलीज़ कर दिया गया हैं।  यह गाना  1972 में आयी जवानी दीवानी फिल्म का "ये जवानी है दीवानी" का रीमिक्स गाना हैं  जिसे रनधीर कपूर और जया बच्चन पर फिल्माया गया था।  इस गाने को आवाज़ किशोर कुमार ने दी थी और म्यूजिक आर.डी. बर्मन का था और गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी जी के थे।

करन जौहर ने अपने ट्वीटर में इस गाने को शेयर करते हुए लिखा हैं -  गोइंग ओल्ड स्कूल विथ थिस नंबर & आवर न्यू बैच 

किशोर कुमार के इस गाने को SOTY 2 में रीमिक्स करके टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाण्डेय और तारा सुतरिया पर फिल्माया गया हैं। किशोर कुमार की आवाज़ को बरक़रार रखते हुए गाने को विशाल डडलानी और पायल देव ने गाया हैं  इस गाने को विशाल और शेखर द्वारा रीमिक्स किया गया हैं। गाने को एडिशनल लिरिक्स अन्विता दत्त ने दिए हैं। 
Share:

Kalank Film Review - Releasing date, Cast and Crew

कलंक मूवी रिव्यु 

Kalank Film Reviews
Kalank 


अभिषेक वर्मन द्वारा डायरेक्ट फिल्म कलंक रिलीज़ हो चुकी हैं।  फिल्म की कहानी 1940 के दशक के आसपास की हैं। फिल्म में संजय दत्त , माधुरी दीक्षित, आलिआ भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की अहम् भूमिका हैं।  फिल्म में कृति सनोन, कायरा अडवाणी और कुनाल खेमू भी नज़र आएंगे।  संजय दत्त (बलराज चौधरी) का बेटा आदित्य कपूर हैं। आदित्य (देव) और सोनाक्षी सिन्हा (सत्या) पति -पत्नी हैं और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।  वरुण धवन संजय दत्त का सुतेला बेटा होता हैं।  फिल्म में सोनाक्षी कैंसर से पीड़ित हैं और उसके पास थोड़ा सा ही समय हैं और इस दुनिया से जाने से पहले वह अपने पति की शादी करवाना चाहती हैं।  आदित्य (देव) आलिआ (रूप) से शादी कर लेता हैं, लेकिन उसे अपनाता नहीं हैं।  आलिआ (रूप) संगीत सीखने के लिए माधुरी दीक्षित के कोठे पर जाती हैं और वही उसकी प्यार की शुरुवात वरुण (ज़फर) से होती हैं।

फिल्म ड्रामा, रोमांस, दर्द से भरी हैं।  फिल्म के गाने काफी अच्छे हैं लेकिन फिल्म स्लो हैं और काफी लम्बी हैं।  वरुण और आलिआ की एक्टिंग काफी अच्छी रही हैं।  फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स बहुत बढ़िया हैं।  कुलमिलाकर फिल्म देखी जा सकती हैं। 

फिल्म को अभिषेक वर्मन द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं और फिल्म के प्रोडूसर करन जोहर, हीरो जोहर, अपूर्वा मेहता और साजिद हैं।  
Share:

Wednesday, April 17, 2019

Mental Hai Kya - Kangana and Rajkumar gets a new releasing date

"मेन्टल है क्या" फिल्म को मिली नई रिलीज़ डेट 

Mental Hai kya
Mental Hai kya

कंगना रनौत और राजकुमार राव की  आने वाली फिल्म "मेन्टल हैं क्या" की रिलीज़ डेट को बदल दिया गया हैं।  पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज़ होने थी , जिसे बदलकर 21 जून, 2019 कर दिया गया हैं।  

फिल्म की डेट को बदलने के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज़ किया गया हैं। फिल्म प्रकाश कोवेलमुंडी द्वारा डायरेक्ट की गयी हैं और फिल्म के प्रोडूसर एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश सिंह हैं।  फिल्म में कंगना रनौत, राजकुमार राव की अलावा जिम्मी शेरगिल, मिमोहचक्रवर्ती, अमायरा दस्तूर और अमृता पूरी की भूमिका भी नज़र आएंगे। 

इससे पहले कंगना मणिकर्णिका फिल्म में नज़र आई थी, जिसमें कंगना ने झाँसी की रानी का किरदार निभाया था।  राजकुमार राव की पहचान एक बेहतरीन एक्टर्स में जानी जाती हैं, राजकुमार इससे पहले "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" फिल्म में सोनम कपूर के साथ नज़र आये थे।  

Share:

Emraan Hashmi to star in Hindi Remake of Malayalam Film "Ezra"

इमरान हाशमी अपकमिंग फिल्म एज्रा 

Emraan Hashmi upcoming film Ezra
Emraan Hashmi Ezra


इमरान हाशमी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म एज्रा में नज़र आएंगे।  यह फिल्म मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक होगा।  जो एक होर्रर फिल्म हैं।  इमरान फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म के डायरेक्टर जय कृष्णनन हैं और फिल्म  भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा प्रोडूस की जा रही हैं।  फिल्म की शूटिंग मुंबई और मॉरिशस में की जाएगी।  फिल्म की रिलीज़ डेट अभी निर्धारित नहीं हैं।

तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात को कन्फर्म किया हैं।  

इससे पहले  इमरान खान "व्हाई चीट इंडिया फिल्म" में नज़र आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठीक रही। इमरान ने अपनी फ़िल्मी करियर के शुरुवात बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर राज़ हॉरर फिल्म से की थी और 2004 में वे एक्टर के रूप में मर्डर फिल्म में मालिका के साथ नज़र आए और उनकी यह फिल्म हिट रही।  अब एक बार फिर वे हॉरर फिल्म एज्रा में नज़र आने वाले हैं।  
Share:

Tuesday, April 16, 2019

India's Most Wanted teaser : Arjun Kapoor and others take responsibility to catch India Obama

इंडिअस मोस्ट वांटेड टीज़र 

India's Most Wanted Teaser out
India's Most Wanted 

इंडिअस मोस्ट वांटेड फिल्म टीज़र को आज रिलीज़ कर दिया गया हैं।  फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित हैं।  फिल्म का टीज़र की शुरुवात में लिखा हुआ दिखाया जाता हैं कि 2003 से लेकर 2013 तक 52 ब्लास्ट्स भारत पर किए गए हैं जिनमें शामिल हैं हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे , मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बैंगलुरु, अहमदाबाद।  जिसमें 810 लोग घायल हुए और 433 लोग मारे गए हैं । डायलॉग्स की शुरुवात में एक शख्स कहता हैं आत्मा कभी नहीं मरती, शरीर मरता हैं, मैं लोगों को मार नहीं रहा, बस उनकी आत्मा को दूसरी शरीर में भेज रहा हूँ।  ये मैं नहीं कह रहा, गीता में श्री कृष्णा ने कहा हैं। शायद ये विचार उसी इंडिया ओबामा के हैं जिसे अर्जुन कपूर फिल्म में ढूढ़ रहे हैं।  फिल्म के टीज़र को देखकर लगता हैं फिल्म अच्छी होगी। 

फिल्म में अर्जुन कपूर और उसके 4 अन्य साथी इंडिअस मोस्ट वांटेड ओसामा को पकड़ने की जिम्मेदारी लेते हैं। फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता हैं और फिल्म को प्रोडूस राज कुमार गुप्ता और माइरा कर्ण द्वारा प्रोडूस किया गया हैं।  फिल्म में अर्जुन कपूर की अहम भूमिका हैं।  फिल्म 24 मई, 2019 को आने वाली हैं।  

कास्ट 
अर्जुन कपूर (प्रभात कपूर), राजेश शर्मा (राजेश सिंह), प्रशांत अलेक्जेंड्रा (पिल्लई), गौरव मिश्रा (अमित), आसिफ खान (बिटू), शांतिलाल मुख़र्जी (शौमिक बिसवास), बजरंगबली सिंह (रवि) प्रवीन सिंह सीसोदिआ (मानकश)


Share:

Monday, April 15, 2019

Saand Ki Aankh : First Look Posters of Taapsi Pannu, Bhumi Padnekar

सांड की आँख : तापसी और भूमि का नया अवतार 

Saand Ki Aankh Posters
सांड की आँख 

सांड की आँख का फर्स्ट पोस्टर्स  रिलीज़ कर दिया गया हैं।  पोस्टर में तापसी और भूमि का नज़र आया उम्र दराज़ रूप।  हाथ में बंदूक लिए तापसी और भूमि निभाएगी दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर का अभिनय, जिन्हें शूटर दादी भी कहा जाता हैं।  फिल्म की कहानी जोहरी गांव में रहने वाली दो महिलाओ पर आधारित हैं। जिन्हें 60 साल की उम्र में 700 मैडल जीते।  

फिल्म को तुषार हिरननंदानी द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं।  फिल्म को प्रोडूस अनुराग कश्यप और निधि परमार द्वारा किया गया हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज़ की जायेगी।  तापसी पन्नू, भूमि पडनेकर के साथ प्रकाश झा और विक्की काद्यान भी फिल्म में अहम् भूमिका में नज़र आएंगे।  

तापसी पन्नू की पहचान एक बेहतरीन कलाकारों में जानी जाती हैं।  उनकी एक्टिंग को काफी सराया जाता हैं।  इससे पहले भी वे काफी हिट फिल्में कर चुकी हैं।  इससे पहले तापसी बदला मूवी में नज़र आयी थी।  जो सुपरहिट रही हैं।  अब देखना हैं कि  तापसी की यह फिल्म "सांड की आँख" बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती हैं। बात करे भूमि पडनेकर की तो भूमि इससे पहले सोनचिड़िया में नज़र आयी थी।  




Share:

Bharat Poster : Salman Khan First Look Out

भारत फिल्म सलमान खान पोस्टर रिलीज़ 


भारत फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया हैं।  फिल्म का पोस्टर सलमान खान का हैं।  सलमान खान ने पोस्टर में एक उम्र दराज व्यक्ति का लुक लिया हुआ हैं।  सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिया फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा हैं : - 

जितने सफ़ेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज़्यादा रंगीन मेरी ज़िन्दगी रही हैं ! #भारत

फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा, सुनील ग्रोवर और तब्बू नज़र आएगी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर हैं और फिल्म को प्रोडूस  सलमान खान, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री   द्वारा किया जा रहा हैं।  फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज़ हो रही हैं।  


Share:

Khuda Hafiz Movie, Releasing Date, cast and crew

खुदा हाफिज अपकमिंग फिल्म


खुदा हाफिज (2020) में रिलीज़ होने वाली हिंदी रोमांटिक/एक्शन फिल्म हैं। जिसका निर्देशन फारूक कबीर कर रहे है। और फिल्म को प्रोड्यूस कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे है। फिल्म के मुख्य भूमिका में विद्युत जमवाल नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग केरला ओर मोरक्को में की जाएगी।फिल्म की कहानी एक सच्ची प्रेम कथा पर आधारित है ।

फिल्म की शूटिंग जुलाई 2019 में शुरू होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को 2020 के शुरुवात में रिलीज़ कर दिया जाएगा।

रिलीज़ : 2020
डायरेक्टर: फारूक कबीर
प्रोड्यूसर: कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक
फिल्म : रोमांटिक/एक्शन





Share:

Blank Movie : Releasing date, Songs, Cast, Crew

ब्लेंक फिल्म फर्स्ट सॉन्ग रिलीज़ 


फिल्म का ट्रेलर के लॉन्च करने के बाद आखिरकार  फिल्म ब्लैंक का पहला गाना "वार्निंग नहीं डूंगा" निर्माता द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का गीत फिल्म की कहानी का वर्णन करता है, यह गाना अमित मिश्रा द्वारा गाया गया हैं जो की एक रैप गाना हैं और गाने के लिरिक्स कुमार द्वारा दिए गए हैं। 

ब्लैंक मूवी का निर्देशन बेहजाद खंबाटा द्वारा किया गया है और फिल्म को प्रोडूस डॉ श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी, टोनी डिसूजा और विशाल राणा द्वारा किया गया  है।  फिल्म की कहानी आतंकवादी से जुडी हैं।  करण कपाड़िया  जो की फिल्म में एक आतंकवाद की भूमिका निभा रहा हैं,  वह एक मानव बम और एक दुर्घटना में उसकी याददाश्त खो जाती है, जबकि सनी देओल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा है।  फिल्म मैं सनी देओल और करन कपाडिया की अहम भूमिका हैं।  फिल्म  3 मई, 2019 को रिलीज़ होने वाली है।

कास्ट 
सनी देओल (एसएस दीवान), करण कपाड़िया (हनीफ), इशिता दत्ता (हुस्ना), करनवीर वर्मा (रोहित), जमील खान (मकसूद)


Share:

Sunday, April 14, 2019

India's Most Wanted (2019) upcoming movie, releasing date,cast,crew

India's Most Wanted (2019) film

India's Most Wanted  (2019) Film
India's Most Wanted 


इंडिअस मोस्ट वांटेड (2019) में रिलीज़ होने वाली हिंदी एक्शन फिल्म हैं।  फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता हैं और फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, राज कुमार गुप्ता और मायरा कर्ण द्वारा प्रोडूस किया जा रहा हैं।  अर्जुन कपूर और अमृता पूरी फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज़ की जायेगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही हैं।  

अर्जुन कपूर ने आने ट्वीट के जरिया इस न्यूज़ को शेयर करते हुए लिखा हैं :

मैं आप सभी के सामने प्रस्तुत करने के लिए गर्व महसूस कर रहा हूं # भारतीय मोस्ट वांटेड, सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक अविश्वसनीय कहानी। कल टीज़र आउट

रिलीज़ डेट : 24 मई, 2019 
डायरेक्टर : राज कुमार गुप्ता 
प्रोडूसर : फॉक्स स्टार स्टूडियोज, राज कुमार गुप्ता और मायरा कर्ण 
फिल्म : एक्शन 
Share:

Dil Diyan Gallan an upcoming movie, releasing date, cast and crew

दिल दियां गल्लां अपकमिंग पंजाबी फिल्म


Dil Diyan Gallan
Dil Diyan Gallan Movie

दिल दियां गल्लां  (2019) में रिलीज़ होने वाली पंजाबी फिल्म हैं। फिल्म को परमिश वर्मा और उदय प्रताप सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया है। परमिश वर्मा, वामीका गब्बी, अनूप करीर और रॉबी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 3 मई, 2019 को रिलीज़ होने वाली है।

रिलीज़ : 3 मई, 2019
डायरेक्टर : परमिश वर्मा, उदय प्रताप सिंह
फिल्म : रोमांटिक/ड्रामा
Share:

Friday, April 12, 2019

Student of the year trailer out - Tiger Shroff, Ananya Pandey, Tara Sutariya

SOTY 2  ट्रेलर रिलीज़ 

SOTY 2 Trailer
SOTY 2 

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर २ का ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका हैं।  फिल्म का ट्रेलर 29 एनुअल इंटर -कॉलेज डिगनिटी कप ओपन से स्टार्ट होता हैं।  ट्रेलर में सबसे पहली एंट्री टाइगर श्रॉफ की दिखाई गयी हैं।  जिसमें टाइगर श्रॉफ कहते हैं की लाइफ अगर मैदान हैं, तो उसे दो हिस्सों में डीवाइड करें।  एक में सपने और दूसरे में असलियत। ट्रेलर में दूसरी एंट्री तारा सुतरिया की दिखाई गयी हैं जिसमें तारा कहती हैं, अगर एक बार मैं ये डांस कम्पीटीशन जीत गयी न फिर पीछे मुड़ना नहीं हैं।  तीसरी एंट्री अनन्या पाण्डेय की हैं जिसमें वे कहती हैं कि तुम गलत लड़की से उलझ रहे हो।  ट्रेलर में  गानों को भी दिखाया गया हैं , जिसमें से एक पुराने गाना हैं  "ये जवानी है मस्तानी"  फिल्म का पूरा ट्रेलर कॉलेज कैंपस का हैं।  

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया हैं और फिल्म करन जोहर द्वारा प्रोडूस की गयी हैं।  फिल्म 10 मई, 2019 को रिलीज़ होने जा रही हैं। अनन्या पांडेय और तारा सुतरिया SOTY 2 से अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुवात करने जा रही हैं।  टाइगर श्रॉफ पहले भी कई हिट फिल्में कर चुके हैं।  इससे पहले टाइगर श्रॉफ बाग़ी 2 में नज़र आए थे।


Share:

Breathe season 2- Abhishek Bachchan, Amit Sadh and Nithya Menon


Breathe Season 2  

Breathe Season 2
Tweet by Abhishek Bachchan

Breathe 2  एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जो जल्द ही अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर शुरू होगी। इसका पहला भाग 26 जनवरी, 2018 को जारी किया गया, आर माधवन, अमित साध, हृषिकेश जोशी, सपना पब्बी, अथर्व विश्वकर्मा और नीना कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। ब्रीथ कहानी के फर्स्ट भाग में दिखाया गया था कि आर माधवन (डैनी) ने अपने बच्चे के प्यार के लिए कितने लोगों को मारा डाला क्योंकि उसका बेटा फेफड़ों की कमजोरी से पीड़ित था और उसे अपने बेटे को बचाने के लिए एक डोनर की जरूरत थी।


Breathe Season 2  मयंक शर्मा द्वारा डायरेक्ट और अबुंदन्त्या द्वारा प्रोडूस किया जायेगा।  सीरीज में अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और सैयामी खेर की भूमिका नज़र आएगी।  अभी ऐमज़ॉन प्राइम द्वारा इसके रिलीज़ डेट फाइनल नहीं हुई हैं।


Share:

Thursday, April 11, 2019

99 Songs First Film of A.R. Rahman

99 Songs अपकमिंग हिंदी रोमांटिक मूवी 


99 Songs  (2019) में रिलीज़ होने वाली हिंदी रोमांटिक फिल्म हैं, यह फिल्म एआर रहमान की पहली फिल्म हैं जिसके राइटर और प्रोडूसर वे स्वय हैं।  फिल्म  विश्वेश कृष्णामूर्ति द्वारा डायरेक्ट की जा रही हैं।  फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म में एल्डीसी वर्गास और एहन भट अहम भूमिका में नज़र आएंगे। 

एआर रहमान ने अपने टवीटर अकाउंट के जरिए इस बात को शेयर करते हुए लिखा हैं :

99 Songs


मैं एक निर्माता और लेखक के रूप में अपनी पहली फिल्म की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, 99 सांग्स  एक युवा, भावुक प्रेमी कहानी हैं।  21 जून, 2019 को 99 सांग्स दुनिया भर के तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किए जाएंगे।

रिलीज़ डेट : 21 जून, 2019 
डायरेक्टर : विश्वेश कृष्णामूर्ति 
फिल्म : रोमांटिक 



Share:

De De Pyar De : Vaddi Sharaban Song Out, Ajay Devgan, Rakul Preet, Tabu

दे दे प्यार दे  "वडी शराबन " गाना रिलीज़ 

De De Pyar De Song Vadi Shraban Out
Picuture shared by Ajay Devgan on Twitter

अजय देवगन की आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का गाना "वडी शराबन" रिलीज़ कर दिया गया हैं।  गाने को रकुल प्रीत और अजय देवगन पर फिल्माया गया हैं।  गाने में रकुल प्रीत को शराब की बोटल हाथ में लिए झूमते हुए दिखाया गया हैं।  

अजय देवगन ने ट्वीट के जरिए गाने के रिलीज़ होने की न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा हैं : Meet my #Vaddi Sharaban! from @DeDePyaarDe - @Rakulpreet. Song out now. 

फिल्म को अकिव अली ने डायरेक्ट किया हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन द्वारा प्रोडूस किया गया हैं।  तब्बू, अजय देवगन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।  फिल्म की कहानी एक बड़े उम्र के आदमी को अपनी से 20 साल छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता हैं, पर आधारित हैं।  फिल्म  17 मई, 2019 को आने वाली हैं 
Share:

Wednesday, April 10, 2019

Ranveer Singh 83 film date finalized - releasing date, cast and crew

रनवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 रिलीज़ डेट फाइनल 


Ranveer Singh 83 the film date
83 the film

रनवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 की  रिलीज़ डेट फाइनल कर दी गयी हैं।  फिल्म को 10 अप्रैल, 2020  को रिलीज़ किया जायेगा।  फिल्म में रनवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे।  83 फिल्म 83 के वर्ल्ड कप पर आधारित हैं।  एक बार फिर दर्शक 1983 के वर्ल्ड कप को फिल्म के माध्यम से अनुभव कर पाएंगे।  

तरन आदर्श ने ट्वीट की जरिए फिल्म की डेट शेयर करते हुए लिखा हैं : 

रिलीज की तारीख फाइनल: 10 अप्रैल 2020 ... रणवीर सिंह # 83TheFilm में # कपिलदेव हैं ... कबीर खान द्वारा निर्देशित ... रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ... मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी, कबीर खान द्वारा निर्मित। # Relive83

फिल्म कबीर खान द्वारा डायरेक्ट की जा रही है और फिल्म के प्रोडूसर मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी, कबीर खान हैं।

कास्ट
रनवीर सिंह (कपिल देव), अम्मी विर्क (अरमिंदर संधू), पंकज त्रिपाठी (पी .आर.मान.सिंह) , जीवा (कृष्णमाचारी श्रीकांत) ताहिर भसीन (सुनील गावस्कर), चिराग पाटिल (संदीप पाटिल), जतिन वर्मा एंड साकिब सलीम (मोहम्मद अमरनाथ), साहिल खट्टर (सईद किरमानी), दिलीप वेंगसरकर (आदिनाथ कोठारे ), धारिया करवा (रवि शास्त्री), जतिन सरना (यशपाल शर्मा), विजय वर्मा (रोजर बिन्नी), हार्दी संधू (मदन लाल), आर बद्री (सुनील वालसन

Share:

The Lion King an upcoming movie, releasing date cast and crew

The Lion King अपकमिंग फिल्म 



The Lion King (2019) में रिलीज़ होने वाली मूवी हैं। फिल्म को चार भाषाएं इंग्लिश, हिंदी,  तमिल और  तेलगू  में रिलीज़ किया जायेगा।  फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया हैं। फिल्म को जॉन फेवर्यू द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं और फिल्म को प्रोडूस करेन गिलक्रिस्ट, जॉन फेवर्यू और जेफरी सिल्वर किया हैं। फिल्म 19 जुलाई, 2019 को आने वाली हैं।

रिलीज़ डेट : 19 जुलाई, 2019
डायरेक्टर : जॉन फेवर्यू
प्रोडूसर : करेन गिलक्रिस्ट, जॉन फेवर्यू और जेफरी सिल्वर
फिल्म : ड्रामा
Share:

Student of the year 2 poster out : Tiger Shroff, Ananya Panday, Tara Sutariya

Student of the year 2 का पोस्टर हुआ रिलीज़। 

Student of the year 2
Photo shared by Taran Adarsh

स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 का फर्स्ट पोस्टर  आज रिलीज़ कर दिया गया हैं।  फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय और तारा सुतरिया की भूमिका नज़र आने वाली हैं।  फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर का दूसरा पार्ट हैं।  इसका फर्स्ट पार्ट 2012 में रिलीज़ किया गया था।  जिसमें आलिआ भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया गया था।  

तरन आदर्श ने अपने टविटर अकाउंट से स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर २ का पोस्टर रिलीज़ करते हुए ट्वीट किया :- 
2019 का बैच  गेट्स में प्रवेश करने के लिए तैयार है ... # StudentOfTheYear2 का नया पोस्टर ... 12 अप्रैल 2019 को ट्रेलर ... पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ... 10 मई 2019 रिलीज। # SOTY2

टाइगर श्रॉफ  ने भी अपने टविटर अकाउंट से स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 के तीन पोस्टर को शेयर किया हैं।  फर्स्ट पोस्टर  में टाइगर गेट के पास खड़े नज़र आ रहे है  और पोस्टर को शेयर करते टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट किया  - 
बैक टू कॉलेज, एंड फिलिंग प्रीटी लिट् अबाउट इट। 

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म को करन जोहर प्रोडूस कर रहे हैं।  फिल्म 10 मई, 2019 को रिलीज़ होने जा रही हैं।





Share:

Tuesday, April 9, 2019

Amitabh Bachchan's upcoming film get a title Tera Yaar Hoon Main


अमिताभ बच्चन की आने वाली द्विभाषी फिल्म का नाम हुआ निर्धारित

p

Amitabh Bachchan film title decided Tera yaar hu main
Photo shared by Taran Adarash

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म के नाम को "तेरा यार हूं मैं" का नाम दिया गया हैं। फिल्म को दो भाषाओं तमिल और हिन्दी में रिलीज किया जाएगा। तमिल में फिल्म का टाइटल "उयरनाथ मनिथन" दिया गया है। फिल्म को तमिलवनन डायरेक्ट कर रहे हैं और भूषण कुमार, दिव्या खोसला, ओम प्रकाश भट्ट, कृष्ण कुमार, सुजय शंकरावर और अमी त्रिवेदी द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ कलाकार एस जे सूर्या ओर राम्या कृष्णन भी नज़र आयेंगे।

अमिताभ बच्चन और राम्या कृष्णन पहले भी एक साथ बॉलीवुड फिल्म बड़े मिया और छोटे मिया में काम कर चुके हैं। अब फिर से दोनो एक साथ "तेरा यार हूं मैं" फिल्म में नज़र आएंगे। फिल्म की काफी सारी फोटोग्राफ सोशल मीडिया में अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की जा रही थी। लेकिन तब तक फिल्म का नाम निर्धारित नहीं था।

तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिए फिल्म का टाइटल शेयर करने के साथ दो फोटो को भी सोशल मीडिया में शेयर किया।







Share:

Mona Singh sung a beautiful song for her web series "Kehne ko Humsafar Hain"

मोना सिंह ने अपनी वेब सीरीज "कहने को हमसफ़र हैं 2  " के लिए एक खूबसूरत गीत गया। 


मोना सिंह ने अपनी वेब सीरीज "कहने को हमसफ़र हैं 2  " के लिए एक खूबसूरत गीत गया।  गाना पंजाबी भाषा में हैं और गाने के बोल हैं "तेरियां गल्लां"

कहने को हमसफ़र हैं सीजन 1 2018 में रिलीज़ किया गया था।  जिसे काफी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।  अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज़ कर दिया गया हैं।  जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं।  इसकी स्टोरी के साथ इसके गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा हैं।  वेब सीरीज की स्टोरी रोमांस पर आधारित हैं।  जिसमें मोना सिंह, रोनित रॉय और गुरदीप कोहली के अहम् भूमिका हैं।


सॉन्ग नाम : तेरियां गल्लां
सिंगर : मोना सिंह और अमृता तालुकदार लिरिक्स : प्रीति तनेजा








Share:

Monday, April 8, 2019

Kabir Singh teaser out ph

कबीर सिंह फिल्म टीज़र आउट 

Kabir Singh teaser out
photo shared by shahid kapoor on twitter

कबीर सिंह फिल्म का टीज़र आज रिलीज़ कर दिया गया हैं।  फिल्म के टीज़र के शुरुवात में शाहिद कपूर को एक बेस्ट मेडिकल स्टूडेंट किसी शख़्स द्वारा बताया जा रहा हैं।  वह कहता हैं - यह डॉ कबीर राज सिंह हैं। यह  एक बेहतरीन शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से स्नातक करने वाले सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक हैं। साथ में शाहिद कपूर को सिगरेट सुलगाते, शराब लेते और गाली गलोच करते हुए दिखाया गया हैं।

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं। फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया हैं।  फिल्म टी -सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज द्वारा प्रोडूस की जा रही रही हैं।   फिल्म में शाहिद कपूर और कायरा अडवाणी की अहम् भूमिका हैं।  फिल्म 21 जून, 2019 को रिलीज़ होने जा रही हैं।

Share:

Sunday, April 7, 2019

Kabir Singh : Shahid Kapoor shares first poster of his film

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर होगा 8 अप्रैल को रिलीज़ 



शाहिद  कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर 8 अप्रैल को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म में शाहिद कपूर की साथ कायरा अडवाणी मुख्य भूमिका में नज़र आएगी।  कबीर सिंह फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं।  जिसे 21 जून, 2019 को रिलीज़ किया जायेगा।  फिल्म की डायरेक्टर संदीप वंगा हैं और फिल्म टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियोज द्वारा प्रोडूस की जा रही हैं। 

फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म एक शराबी डॉक्टर सर्जन की हैं।  जिसकी एक्स-लवर किसी और से शादी कर लेती हैं और इस पर वे किस तरफ सेल्फ डिस्ट्रक्टिव हो जाता हैं।  

पहले  कबीर सिंह फिल्म की लिए तारा सुतारिया का चयन किया गया था। बाद में तारा ने करन जोहर की स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर के लिए फिल्म छोड़ दी थी।  इसके बाद कायरा अडवाणी को इस फिल्म की लिए कास्ट किया गया।    
Share:

Saturday, April 6, 2019

Kabir Singh (2019) - upcoming movie releasing date cast and crew

कबीर सिंह अपकमिंग फिल्म



कबीर सिंह एक हिंदी ड्रामा फिल्म हैं । यह फिल्म तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक हैं। फिल्म को संदीप वांगा द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं। फिल्म  टी-सीरीज़ और सिने 1 स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में शाहिद कपूर और काया आडवाणी की भूमिका नज़र आएगी। फिल्म को 21 जून 2019 को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म एक शराबी सर्जन कि है जिसकी एक्स लवर किसी और से शादी कर लेती है। और वह विनाशकार की ओर चल देता है।

रिलीज़ : 21 जून, 2019
डायरेक्टर : संदीप वांगा
प्रोड्यूसर: टी-सीरीज़ और सिने 1 स्टूडियो 
फिल्म : ड्रामा

Share:

Friday, April 5, 2019

PM Modi Biopic gets a new releasing date

पी एम मोदी बायोपिक को मिली नई रिलीजिंग डेट, फिल्म होगी 11 अप्रैल, 2019 को रिलीज़।


PM Modi biopic gets a new date
PM Modi Biopic gets a new releasing date

ओमंग कुमार द्वारा डायरेक्ट फिल्म पी एम मोदी बायोपिक को मिली नई रिलीजिंग डेट । फिल्म होगी 11 अप्रैल, 2019 को रिलीज़। पहले फिल्म की रिलीज़ डेट 5 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बदलकर 11 अप्रैल कर दिया गया है। तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म  का नई डेट का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी हैं।

फिल्म ओमंग कुमार डायरेक्ट की गई हैं। फिल्म संदीप सिंह, सुरेश ओबेरॉय,  आनंद पंडित और आचार्य मनीष द्वारा प्रोड्यूस की गई हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय मोदी जी की भूमिका अदा करेंगे। पीएम मोदी बायोपिक में मोदी जी के बचपन से लेकर उनके पीएम बनने तक के सफर को दिखाया जायेगा।

रिलीज़ डेट : 11 अप्रैल, 2019
डायरेक्टर : ओमंग कुमार
प्रोड्यूसर : संदीप सिंह, सुरेश ओबेरॉय,  आनंद पंडित और आचार्य मनीष
फिल्म : बायोपिक
Share:

Romeo Akbar Walter (RAW) movie reviews

रोमियो अकबर वॉटर फिल्म रिव्यु (RAW)


RAW फिल्म आज सिनेमाहॉल में रिलीज़ हो चुकी हैं।  फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 मे हो रही लड़ाई के से पहले की हैं।   फिल्म में जॉन अब्राहम (रहमत अली ) बैंक में नौकरी करता हैं।  इंडिया की इंटेलिजेंस एजेंसी (RAW) की उसपर नज़र पड़ती हैं,  RAW उसे ख़ुफ़िया मिशन के लिए फिट मानती हैं और उसे जासूसी के लिए पाकिस्तान भेजती हैं।  पाकिस्तान में जॉन को भारत पर अटैक की खबर मिलती हैं।  क्या वह ये अटैक रोक पायेगा या नहीं।  आगे फिल्म में क्या होता हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

अभिनय पर आये तो जॉन, जैकी श्रॉफ, सिकंदर सभी की एक्टिंग अच्छी थी। फिल्म की कहानी कमजोर हैं और खींची हुई  हैं । फिल्म के गाने भी कोई खास काम नहीं कर पाए।

रिलीज़ तारीख़ : 5 अप्रैल 2019

डायरेक्टर : रॉबी ग्रेवाल

फिल्म टाइप : थ्रिलर

कास्ट
जॉन अब्राहम, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, रघुबीर यादव, सुचित्रा कृष्णमूर्ति

Share:

Angrezi Medium an upcoming movie, releasing date, cast and crew

अंग्रेजी मीडियम (2020) अपकमिंग फिल्म 

Angrezi medium upcoming movie
Agrezi medium releasing date

अंग्रेज़ी मीडियम (2020) में रिलीज़ होने वाली कॉमेडी/ ड्रामा हिंदी फिल्म हैं।  अंग्रेजी  मीडियम फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल हैं।  फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया जा रहा हैं और फिल्म को  प्रोडूस दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म में इरफ़ान खान, राधिका मदन और करीना कपूर अहम् भूमिका नज़रआएगी। 

रिलीज़ डेट : 2020 
डायरेक्टर : होमी अदजानिया
प्रोडूसर : दिनेश विजन
फिल्म : ड्रामा/कॉमेडी 
Share:

Irfan Khan Angrezi Medium shooting begins in Udaipur

लम्बी बीमारी से लड़ने के बाद इरफ़ान खान ने अंग्रेजी मीडियम फिल्म से ली  फिल्म इंडस्ट्री में वापसी। 

Irfan Khan begins shooting of Angrezi medium in Udaipur


इरफ़ान खान अपनी लंबी बीमारी से लड़ने के बाद वापस फिल्मी दुनिया में लौट आए हैं।  बता दे की इरफ़ान कैंसर से पीड़ित थे।  अपनी वापसी के बाद ही इरफ़ान ने अपनी अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूटिंग उदयपुर मे शुरू कर दी  ही हैं।

तरन आदर्श ने फिल्म की जानकारी देते हुए फिल्म कि शूटिंग का एक फोटो भी शेयर किया है।

अंग्रेजी मीडियम फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल हैं।  इरफ़ान की हिंदी मीडियम फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।  फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया जा रहा हैं और फिल्म के प्रोडूस दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ राधिका मदन और करीना कपूर अहम् भूमिका में नज़र आएगी। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के अलावा लंदन में भी की जाएगी।  फिल्म की कहानी हिन्दी मीडियम फिल्म से अलग हैं।


Share:

Good News (2019) an upcoming film, releasing date, crew and cast

Good News एन अपकमिंग फिल्म 

Good News upcoming movie


Good News (2019) में रिलीज़ होने वाली हिंदी रोमांटिक /कॉमेडी फिल्म हैं।  फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता हैं और फिल्म करन जोहर और अक्षय कुमार द्वारा प्रोडूस की जा रही हैं।  फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कायरा अडवाणी की अहम् भूमिका नज़र आएगी।  फिल्म 6 सितम्बर, 2019 को रिलीज़ होगी।

रिलीज़ डेट : 6 सितम्बर, 2019
डायरेक्टर - राज मेहता
प्रोडूसर : करन जोहर और अक्षय कुमार
फिल्म : रोमांटिक/कॉमेडी 
Share:

Thursday, April 4, 2019

Muklawa an upcoming Punjabi film, releasing date, cast and crew

मुकलावा अपकमिंग पंजाबी फिल्म

Muklawa an upcoming movie

मुकलावा (2019) में रिलीज़ होने वाली पंजाबी फिल्म हैं। फिल्म सिमरजीत सिंह द्वारा डायरेक्ट और गुनबीर सिंह सिंधु और मनमोर्ड सिधु द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म में अम्मी विर्क ओर सोनम बवेजा की भूमिका नज़र आएगी। फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज़ होने वाली है ।

रिलीज़ डेट : 24 मई, 2019
डायरेक्टर : सिमरजीत सिंह
प्रोडूसर : गुनबीर सिंह सिधु, मनमोर्ड सिधु
फिल्म : रोमांटिक/कॉमेडी

Share:

Blank Trailer Out

सनी देओल की फिल्म ब्लेंक का ट्रेलर हुआ रिलीज़ 


Blank trailer out


सनी देओल की फिल्म ब्लैंक  का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका हैं।  फिल्म में सनी देओल और करन कपाडिया की अहम् भूमिका नज़र आएगी।  करन ब्लैंक फिल्म की जरिए अपनी फिल्मी करियर की शुरुवात करने जा रहे है। करन डिंपल कपाडिया की सिस्टर सिंपल कपाडिया के बेटे हैं।  अक्षय कुमार ने भी  ट्वीट के जरिए ब्लैंक के ट्रेलर को शेयर करके अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा हैं  - 

have watched him grow up from a lanky little kid to this fine young man, extremely happy to share the #blank trailer introducing 

फिल्म के ट्रेलर स्टार्ट होता हैं सनी देओल के डायलाग से - टेररिज्म का कोई चेहरा नहीं होता,  उसका धरम सिर्फ पैसा।  फिल्म में करन एक सुसाइड बॉम्बर हैं। जो एक्सीडेंट में आपकी यादाश भूल जाता हैं और सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर हैं।  जो करन से सवाल जवाब करता हैं। करन की छाती से बम  जुड़ा हुआ है और उसकी धड़कन रुकते ही बम फट सकता हैं।  फिल्म का ट्रेलर आंतकवाद को भी दिखाता हैं। 

ब्लेंक फिल्म 3 मई, 2019 को आने वाली हैं। फिल्म बेहज़ाद खंबाटा द्वारा डायरेक्ट और टोनी और विशाल राना द्वारा प्रोड्यूस की गई हैं। 


रिलीज़ डेट : 3  मई, 2019
डायरेक्टर : बेहज़ाद खंबाटा
प्रोडूसर : विशाल राना, टोनी डीसूजा
फिल्म : थ्रिलर 

कास्ट
सनी देओल, करन कपाड़िया



Share:

Wednesday, April 3, 2019

Sridevi 's last film Mom to release in China

श्रीदेवी की आखिरी मूवी चाइना में इस तारीख़  को होगी रिलीज़। 


श्रीदेवी की फिल्म "MOM " मदर्स डे के दिन चाइना में रिलीज़ होगी। पहले मूवी की तारीख़ 22 मार्च निर्धारित की गयी थी।  जो की बदलकर 10 मई  कर दी गयी हैं।

तरन आदर्श, जो कि बिज़नेस ट्रेड एनालिस्ट हैं, उन्होंने ट्वीट की जरिये, इस बात को शेयर करते हुए फिल्म का चाइनीस पोस्टर भी  शेयर किया।

photo shared by taran adarsh

फिल्म रवि उदयवर द्वारा डायरेक्ट की गयी हैं।  फिल्म में श्रीदेवी की सौतेली बेटी का रेप हो जाता हैं और श्रीदेवी इन्साफ न मिलने पर अपनी बेटी के गुनहगारों से बदला लेती हैं।  Mom फिल्म के लिए श्रीदेवी को नेशनल फिल्म अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए  दिया गया था।  फिल्म के प्रोडूसर रंदा एलमीन, सुनील मनचंदा, मुकेश तलरेजा, नरेश अग्रवाल और गौतम जैन हैं।  फिल्म को भारत में 7 जुलाई, 2017 को चार भाषाओं में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में श्रीदेवी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, सेजल अली, अदनान सिद्दीकी और अक्षय खन्ना की अहम् भूमिका थी। यह फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी क्योंकि  24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी की दुबई में बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
Share:

Kalank trailer out: Aditya Roy Kapur, Alia Bhatt and Varun Dhawan

कलंक मूवी टीज़र रिलीज़ 

करन जोहर की फिल्म कलंक का ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका हैं। फिल्म का  ट्रेलर आलिआ भट्ट, वरुण धवन  के नाजायज सबंध को दर्शाता हैं।  फिल्म का ट्रेलर आलिआ भट्ट से शुरू होता हैं, आलिआ कहती हैं - मेरे गुस्से में लिए गए एक फैसले ने हम सब की ज़िन्दगी बर्बाद कर दी।  ट्रेलर में आलिआ भट्ट की शादी आदित्य रॉय कपूर से दिखाई जाती हैं और आलिआ आदित्य की दूसरी पत्नी होती हैं और वो प्यार वरुण धवन से करती हैं।  सोनक्षी सिन्हा आदित्य रॉय कपूर की पहली पत्नी होती हैं।



फिल्म  में आलिआ भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका देखने को मिलेंगी। फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा डायरेक्ट की गयी हैं।  फिल्म के प्रोडूसर करन जोहर और साजिद नाडियाडवाला हैं।  फिल्म सभी सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होने वाली हैं।


  
Share:

Tuesday, April 2, 2019

De De Pyar De Trailer of Ajay Devgan Released


अपने 50वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने रिलीज़ किया दे दे प्यार दे का ट्रेलर

De De Pyaar De trailor of Ajay Devgan released

अजय देवगन ने अपने 50वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया हैं। 

फिल्म का ट्रेलर ऐज गैप के प्यार पर आधारित हैं। फिल्म का ट्रेलर ऐज डिफरेन्स के सवाल जवाब से शुरू होता हैं ।सवाल जवाब जावेद जाफरी ओर अजय देवगन के बीच में होता हैं। अजय देवगन उम्र को लेकर सैफ करीना का उदारहण देते हैं फिल्म में अजय देवगन अपनी से 26 साल छोटी लड़की रकुल से प्यार करते हैं और तब्बू को अजय की एक्स वाइफ दिखाया गया हैं।

यह एक कॉमेडियन फिल्म हैं। दे दे प्यार दे फिल्म 17 मई को रिलीज़ होने वाली हैं। फिल्म आकिब अली द्वारा डायरेक्ट की गई हैं।




Share:

Monday, April 1, 2019

Blank (2019) film teaser out

ब्लैंक (2019) फिल्म टीज़र रिलीज़

Blank an upcoming movie, releasing date, cast and crew


Blank (2019) फिल्म का टीज़र आज रिलीज़ हो गया है। तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिए ब्लेंक फिल्म के टीज़र को शेयर किया है।

टीज़र की शुरुवात सनी देओल की डायलाग से होती है। वे कहते हैं चेहरा नहीं होता, उसका धर्म सिर्फ पैसा। अंत में सनी देओल किसी शख्स को कहते है कि तू एक सुसाइड बॉम्बर हैं। टीज़र में किसी का चेहरा नही दिखाया गया है। सिर्फ आपको डायलाग ही सुनाई देंगे। सिर्फ एक हल्की से झलक किसी शक्स की दिखाई गई है वो करन कपाड़िया हो सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज़ किया जायेगा। 

ब्लेंक फिल्म 3 मई, 2019 को आने वाली हैं। फिल्म  बेहज़ाद खंबाटा द्वारा डायरेक्ट और टोनी और विशाल राना द्वारा प्रोड्यूस की गई हैं। फिल्म में सनी देओल और करन कपाड़िया अहम भूमिका में नज़र आएंगे। करन ब्लेंक फिल्म से अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने जा रहे है। 


रिलीज़ डेट : 3  मई, 2019
डायरेक्टर : बेहज़ाद खंबाटा
प्रोडूसर : विशाल राना, टोनी डीसूजा
फिल्म : ड्रामा

कास्ट
सनी देओल, करन कपाड़िया

Share:

Blog Archive

Support