All Filmi

';

Thursday, April 18, 2019

"The Jawani Song" " Student of the Year 2

"दी जवानी सांग" स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 सांग 


स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 का "दी जवानी सांग" रिलीज़ कर दिया गया हैं।  यह गाना  1972 में आयी जवानी दीवानी फिल्म का "ये जवानी है दीवानी" का रीमिक्स गाना हैं  जिसे रनधीर कपूर और जया बच्चन पर फिल्माया गया था।  इस गाने को आवाज़ किशोर कुमार ने दी थी और म्यूजिक आर.डी. बर्मन का था और गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी जी के थे।

करन जौहर ने अपने ट्वीटर में इस गाने को शेयर करते हुए लिखा हैं -  गोइंग ओल्ड स्कूल विथ थिस नंबर & आवर न्यू बैच 

किशोर कुमार के इस गाने को SOTY 2 में रीमिक्स करके टाइगर श्रॉफ, अनन्या पाण्डेय और तारा सुतरिया पर फिल्माया गया हैं। किशोर कुमार की आवाज़ को बरक़रार रखते हुए गाने को विशाल डडलानी और पायल देव ने गाया हैं  इस गाने को विशाल और शेखर द्वारा रीमिक्स किया गया हैं। गाने को एडिशनल लिरिक्स अन्विता दत्त ने दिए हैं। 
Share:

Kalank Film Review - Releasing date, Cast and Crew

कलंक मूवी रिव्यु 

Kalank Film Reviews
Kalank 


अभिषेक वर्मन द्वारा डायरेक्ट फिल्म कलंक रिलीज़ हो चुकी हैं।  फिल्म की कहानी 1940 के दशक के आसपास की हैं। फिल्म में संजय दत्त , माधुरी दीक्षित, आलिआ भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की अहम् भूमिका हैं।  फिल्म में कृति सनोन, कायरा अडवाणी और कुनाल खेमू भी नज़र आएंगे।  संजय दत्त (बलराज चौधरी) का बेटा आदित्य कपूर हैं। आदित्य (देव) और सोनाक्षी सिन्हा (सत्या) पति -पत्नी हैं और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।  वरुण धवन संजय दत्त का सुतेला बेटा होता हैं।  फिल्म में सोनाक्षी कैंसर से पीड़ित हैं और उसके पास थोड़ा सा ही समय हैं और इस दुनिया से जाने से पहले वह अपने पति की शादी करवाना चाहती हैं।  आदित्य (देव) आलिआ (रूप) से शादी कर लेता हैं, लेकिन उसे अपनाता नहीं हैं।  आलिआ (रूप) संगीत सीखने के लिए माधुरी दीक्षित के कोठे पर जाती हैं और वही उसकी प्यार की शुरुवात वरुण (ज़फर) से होती हैं।

फिल्म ड्रामा, रोमांस, दर्द से भरी हैं।  फिल्म के गाने काफी अच्छे हैं लेकिन फिल्म स्लो हैं और काफी लम्बी हैं।  वरुण और आलिआ की एक्टिंग काफी अच्छी रही हैं।  फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स बहुत बढ़िया हैं।  कुलमिलाकर फिल्म देखी जा सकती हैं। 

फिल्म को अभिषेक वर्मन द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं और फिल्म के प्रोडूसर करन जोहर, हीरो जोहर, अपूर्वा मेहता और साजिद हैं।  
Share:

Blog Archive

Support