इंडिअस मोस्ट वांटेड टीज़र
India's Most Wanted |
इंडिअस मोस्ट वांटेड फिल्म टीज़र को आज रिलीज़ कर दिया गया हैं। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित हैं। फिल्म का टीज़र की शुरुवात में लिखा हुआ दिखाया जाता हैं कि 2003 से लेकर 2013 तक 52 ब्लास्ट्स भारत पर किए गए हैं जिनमें शामिल हैं हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे , मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बैंगलुरु, अहमदाबाद। जिसमें 810 लोग घायल हुए और 433 लोग मारे गए हैं । डायलॉग्स की शुरुवात में एक शख्स कहता हैं आत्मा कभी नहीं मरती, शरीर मरता हैं, मैं लोगों को मार नहीं रहा, बस उनकी आत्मा को दूसरी शरीर में भेज रहा हूँ। ये मैं नहीं कह रहा, गीता में श्री कृष्णा ने कहा हैं। शायद ये विचार उसी इंडिया ओबामा के हैं जिसे अर्जुन कपूर फिल्म में ढूढ़ रहे हैं। फिल्म के टीज़र को देखकर लगता हैं फिल्म अच्छी होगी।
फिल्म में अर्जुन कपूर और उसके 4 अन्य साथी इंडिअस मोस्ट वांटेड ओसामा को पकड़ने की जिम्मेदारी लेते हैं। फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता हैं और फिल्म को प्रोडूस राज कुमार गुप्ता और माइरा कर्ण द्वारा प्रोडूस किया गया हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की अहम भूमिका हैं। फिल्म 24 मई, 2019 को आने वाली हैं।
कास्ट
अर्जुन कपूर (प्रभात कपूर), राजेश शर्मा (राजेश सिंह), प्रशांत अलेक्जेंड्रा (पिल्लई), गौरव मिश्रा (अमित), आसिफ खान (बिटू), शांतिलाल मुख़र्जी (शौमिक बिसवास), बजरंगबली सिंह (रवि) प्रवीन सिंह सीसोदिआ (मानकश)